
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
दिनांक 06/3/2025 को सोहेल अहमद पुत्र फारूख अहमद निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 4/3/2025 को वादी की बुलट मोटर साईकिल को नवजीवन अस्पताल के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर दी है।शिकायत पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0- 117/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर मुखबिर की सूचना पर साहिब को चोरी की गई बुलेट के साथ दबोच लिया। बुलेट मो0सा0 के इंजन व चैसिस नंम्बंर कूटरचित परिवर्तन करने पर 317(2), 61(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की बढौतरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*नाम पता आरोपी-*
साहिब पुत्र शहजाद निवासी ग्राम मानुबास थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
बुलेट मोटर साईकिल
*पुलिस टीम-*
1- अ0उ0नि0 चन्द्रमोहन
2- अ0उ0नि0 बालाराम जोशी
3- कानि0 राकेश प्रजापति

More Stories
शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी, घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड की वित्तीय स्वीकृति