हिमांशु गौड ( राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
*थानाध्यक्ष सहसपुर* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी उचित दिशा/ निर्देश देकर थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया है, गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.05.2023 को अचानक चेकिंग के दौरान आसन पुल के पास से 01 नफर अभियुक्त मो0 जुबेर के कब्जे से 11.7 ग्राम अवैध स्मैक स्कूटी संख्या UK16B /0517 से परिवहन करते हुए बरामद होने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए अंतर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त*
“”””””””””””””””””””””””””
1- मो0 जुबेर पुत्र वकील अंसारी निवासी मुस्लिम बस्ती पुलिस चौकी बाजार थाना विकासनगर देहरादून उम्र 19 वर्ष।
*बरामदगी*
“””””””””””””””
(1) 11.7 ग्राम अवैध स्मैक।
(2) 01 स्कूटी मेस्ट्रो संख्या UK16B/0517
*आपराधिक इतिहास*
“”””””””””””””””””””””””””””””
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम थाना सहसपुर*
“”””””””””””””””””””””””””””””
1-उ०नि० भरत सिंह रावत प्रभारी चौकी धर्मा वाला
2- का0 आशीष राठी

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा