
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद भर में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद के सभी थाना/कोतवाली क्षेत्रों में की गई चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 07 चालकों (कोटद्वार–05, लक्ष्मणझूला–01, यातायात कोटद्वार–01) के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य 86 वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई।
पौड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि “शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरनाक है।


More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान