
देहरादून: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले देहरादून नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन रखा है सरकार को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपने के बावजूद भी राज्य सरकार शासन द्वारा ना तो वार्ता के लिए बुलाया गया है न ही कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय लिया गया है इसको लेकर के कर्मचारियों में काफी आक्रोश हो रहा है। कर्मचारियो ने कहा कि 3 दिन धरने के बाद जरूरत पड़ी तो उत्तराखंड राज्य की सभी निकायों से सभी संगठनों का सहयोग लेकर आक्रोश रैली की तैयारी की जाएगी और सचिवालय घेराव किया जाएगा और यदि फिर भी मांगो का निस्तारण नही हुआ तो समस्त कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। धरने पर बैठने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूरी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष यूनियन नगर निगम के संरक्षक चौधरी नरेश वैद्य देहरादून नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल यूनियन के सचिव धीरज भारती उपाध्यक्ष विनोद कुमार यूनियन के महिला बैंक की देहरादून महानगर अध्यक्ष कुमारी आरती , अरुण कुमार , रोहित कुमार , तेजपाल , पप्पू ,अरविंद कुमार , छाया देवी ,सोहनलाल , विमला देवी, कमलेश देवी , शिक्षा देवी , कमला देवी , सुशीला देवी,मीना देवी , रेणु , देवी गौरव , कुमार ,सुनीता देवी , सौरभ कुमार , काका , रवि कुमार,शिबू कुमार , सतपाल , आदि सैकड़ो कर्मचारी धरने पर उपस्थित रहे

More Stories
गढ़वाली फ़िल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक चलाया अभियान, बिना अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर की गई कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने 180 नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर दी बधाई