दिनाँक 25/11/23 की देर रात्रि पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उ0नि0 श्री विपिन जोशी जी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया, दिवंगत श्री विपिन जोशी जी के आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
दिवंगत श्री विपिन जोशी जी अपने सौम्य/ शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे, वे मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो0 कर्णप्रयाग, ज़िला चमोली के रहने वाले थे।दिवंगत श्री विपिन जोशी जी के पार्थिव शरीर को बालावाला स्थित उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई “राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार दिवंगत विपिन जोशी के असमय निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर भगवान से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता है और उनके परिजनो को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की दुआ करता है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश