
उधमसिंह नगर की रुद्रपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों ने लोहरी की रात शराब व नशे के दौरान हुए आपसी विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर साथी की हत्या कर दीं थी पुलिस ने *घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद करते हुये मुकदमे में धारा 239 बीएनएस की बढ़ोतरी की है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16-01-2026 को थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत फाजिलपुर मैहरोला, गिल रिसोर्ट, रामपुर रोड, रुद्रपुर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान मलखान सिंह पुत्र स्व0 भीम सैन, निवासी वार्ड संख्या 25, प्रीत विहार, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किया जाना प्रकाश में आया था पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक की पत्नी कोशल्या देवी पत्नी मलखान सिंह, निवासी रम्पुरा वार्ड संख्या 22, थाना रुद्रपुर, की तहरीर के आधार पर एफ0आई0आर0 संख्या 24/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात, दिनांक 17-01-2026 को पंजीकृत की गई। विवेचना के दौरान वीरपाल एवं अमित की संदिग्धता प्रकाश में आई। आज दिनांक 18-01-2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रीत विहार शनि मंदिर के पास, रम्पुरा से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
🔸 *अमित कोली उर्फ अमिताभ पुत्र स्व0 कुन्दन लाल, निवासी वार्ड संख्या 22, रम्पुरा, थाना रुद्रपुर, उम्र लगभग 31 वर्ष*
🔸 *वीरपाल पुत्र नानकराम, निवासी वार्ड संख्या 22, रम्पुरा, गुरुद्वारा रोड, रुद्रपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष* दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UK-06AY-9907 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 239 बीएनएस की वृद्धि की गई।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि लोहरी के दिन शराब व नशे के दौरान आपसी विवाद हो गया था। इसी दौरान वीरपाल द्वारा मृतक मलखान सिंह के साथ मारपीट कर डंडे एवं पत्थर से सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों अभियुक्त मौके से फरार होकर अपने-अपने घर चले गए थे।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह