
कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत आयोजित हो रहे त्रिजुगीनारायण मेले के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री विमल रावत द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग श्री देवेन्द्र सिंह के साथ मेले में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को उनक ड्यूटियों के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ किया गया। यहां तक पहुंच रहे वाहनों की पार्किंग हेतु यातायात कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। किसी भी प्रकार के घटनाक्रम से निपटने हेतु अग्निशमन कर्मचारियों को भी विशेष तत्परता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। मेले में लगने वाले फड़ फेरी एवं अन्य दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगवाने एवं बाहरी लोगों के सत्यापन करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस बल की ब्रीफिंग के साथ ही मेला क्षेत्र का भ्रमण कर आयोजकों व स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित किया गया।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन
मसूरी में मातृशक्ति सम्मान समारोह, डॉ. हरक सिंह रावत ने सरकार पर साधा निशाना !