
रिपोर्ट = राजीव शास्त्री बहादराबाद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रोफेसर का शव बंद प्लैट में मिला है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोस में रह रहे अन्य फैकल्टी ने इस बात की जानकारी आईआईटी रुड़की सुरक्षा अधिकारी को दी है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।जानकारी के मुताबिक कैमेस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रोफेसर कैलाश चंद गुप्ता कैंपस परिसर स्थित हिलव्यू अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल के बी-5 फ्लैट में रहते थे। सोमवार की देर शाम पड़ोस में रहे एक अन्य प्रोफेसर ने आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी को बताया कि प्रोफेसर कैलाश चंद गुप्ता के फ्लैट से कुछ दिन से दुर्गंध आ रही है। अब यह दुर्गंध बहुत ज्यादा बढ़ गई है। प्रोफेसर कैलाश चंद गुप्ता चार-पांच दिन से दिखाई भी नहीं दिए हैं। जिसके बाद कीसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आईआईटी के सुरक्षा अधिकारी ने मामले की जानकारी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया, फ्लैट के भीतर बहुत ज्यादा दुर्गंध थी। पुलिस और अन्य लोग जैसे ही फ्लैट में अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। प्रोफेसर कैलाश चंद गुप्ता कुर्सी पर मृत पड़े हुए थे।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रेफेसर अकेले ही रहते थे और वह अविवाहित थे। उनकी उम्र करीब 63 वर्ष थी। वह मूलरूप से झांसी के रहने वाले बताए गए हैं। पिछले पांच-छह दिन से वह क्लास लेने भी नहीं गए थे। शव को देखकर लग रहा है कि वह एक हफ्ते पुराना हो सकता है

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त