राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के दिशा- निर्देशन पर जनपद में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली ने कहा कि 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान जनपद के विद्यालयों एवं कालेजों में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन के साथ ही रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में परिवहन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों व विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन करने हेतु विस्तृत जानकारी के साथ ही जागरूक किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान के दौरान आम जनमानस को वाहन चलाते समय वाहन पार्किंग का रखे विशेष ध्यान, निर्धारित लेन में ही चलाएँ, ओवरटेक से बनाएँ दूरी, नो एंट्री का रखे ख़ास ख्याल, सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग, गति पर नियंत्रण के साथ ही अन्य जानकारी दी जा रही है। उन्होंने आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा।
इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता चंद व अन्य मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली प्रदेश की बेटियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
रायपुर क्षेत्र में सड़क किनारे फुटपाथों पर अवैध अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, दुकानों के बाहर सामान लगाकर आवागमन बाधित करने वाले 19 दुकानदारों के पुलिस एक्ट में किये चालान, 1 वाहन को किया सीज