
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
कोतवाली लक्सर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर नशीली इंजेक्शन बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देशन के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा ड्रग निरीक्षक को साथ लेकर थाना लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर मे एक मेडिकल स्टोर मे चैकिगं के दौरान प्रतिबन्धित दवाईयो को अवैध रूप से बेच रहे मैडिकल स्टोर संचालक सलाउद्दीन पुत्र मोहसीन नि0 सुल्तानपर लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार कर मेडिकल स्टोर से 71 ट्रामाडोल इन्जैक्शन, 830 एल्प्राजोलम टेबलेट, 37 Parvion-spas , कैप्सूल बरामद किये गये।
जिसके आधार पर थाना कोतवाली लक्सर में अभि0 सलाउदीन उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-718/23 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई साथ ही कोतवाली लक्सर क्षेत्र के क़स्बा लक्सर, खंडजा आदि स्थानों मे मेडिकल की दुकानों मे छापेमारी पर अनियमितता पाये जाने पर ग्राम खंडजा व ग्राम बाहदरपुर मे 02 मेडिकल की दुकानों को भी सीज किया गया तथा अन्य मेडिकल की दुकान स्वामियों को नकली दवाई व तय मानक तिथि के बाद की दवाई को रखने व बेचने के सम्बन्ध मे चेतावनी दी गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
सलाउद्दीन पुत्र मोहसीन नि0 सुल्तानपर लक्सर हरिद्वार
*बरामद नशील दवाईयां.*
1- ट्रामाडोल इन्जैक्शन – 71
2- एल्प्राजोलम टेबलेट – 830
3- Parvion-spas , कैप्सूल37
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार- कोतवाली लक्सर हरिद्वार
3- का0 1564 जयपाल सिंह – कोतवाली लक्सर
4- का0 1014 देवेन्द्र सिह – कोतवाली लक्सर
5- का0 192 अनूप पोखरियाल- कोतवाली लक्सर

More Stories
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में विवाहिता महिला को ब्लैकमेल करने वाले मोहमद आशिक को किया गिरफ्तार,आरोपी गिरफ्तार, विवाहिता महिला को प्रेमजाल मे फसा कर बनाये थे अवैध सम्बन्ध, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान बना लिया था अश्लील वीडियो, वीडियो के दम पर महिला के पति को दे रहा था जान से मारने की धमकी, पुलिस आरोपी के फरार साथियो की तलाश मे जी जान से जुटी.!
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार