देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) टूर्नामेंट में देहरादून सहस्त्रधारा निवासी रिया थापा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनके कार्यालय में मुलाकात की।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बॉक्सर रिया थापा को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कर दून की बेटी रिया थापा की उज्वल भविष्य की कामना भी की।
गौरतलब है, कि रिया थापा ने जुलाई माह में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया मिंट्स मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में रिया ने 56 केजी वर्ग में खेलकर नागालैंड की फाइटर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। ग्राम धनोला सहस्त्रधारा देहरादून निवासी रिया थापा के पिता ड्राइवर का काम करते है। रिया थापा ने राष्ट्रीय स्तर पर भी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।
इस अवसर पर विधायक रेणु बिष्ट, विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत वीर सिंह चौहान,सुनीता थापा, धीरज थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो दर्ज़ेन से ज्यादा आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी लगातार अदालत को कर रहे थे गुमराह,कोर्ट से जारी वारंटो को प्रेमपत्र समँझकर उड़ा रहे थे अदालत की खिल्ली.!
कोटद्वार पुलिस ने सुनार को चुना लगाने वाले तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नकली सोने के सामान बे बदले असली ज़ेवर लेकर देते थे ठगी को अंजाम, पकडे गये आरोपी राजस्थान के है शातिर ठग.!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पंवार ने विधायक सहसपुर पर लगाये गंभीर आरोप, विधायक रहते शीशम बाड़ा कूड़ा घर का विरोध ना करने पर उठाया सवाल, जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार -अमित पंवार.!