देहरादून
गत सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पोराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा. इस निमित्त सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट महानिभाव कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण करेंगी। आज इस सन्दर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और चिंतक श्री तरुण विजय ने श्रीमती रितु खंडूरी से भेंट की
समिति में प्रदेश के शिखर बौद्धिक व्यक्तित्वों में अनिल रतूड़ी , आई पी एस , पूर्व पुलिस महानिदेशक , डॉ सुरेखा डंगवाल कुलपति , दून वि वि , श्रीमती मिनाक्षी जैन , उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन , जयप्रकाश चतुर्वेदी , संयुक्त सचिव सी बी एस ई , उत्तराखंड हैं.
नामांकन 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं जो डाक से देहरादून पोस्ट मास्टर ( द्वारा तरुण विजय पूर्व सांसद ) या ई मेल tarunvijay2@yahoo . com पर भेजे जा सकते हैं
पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विधानसभाध्यक्ष श्रीमती रितू खंडूरी , और डॉ सैयद फारूक ( प्रमुख हिमालय वैलनेस ) मुख्यअतिथि होंगे।

More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील