
एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को कांवड यात्रियों की हर सम्भव सहायता किये जाने के निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम मे आज कावड़ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने एंव कांवड यात्रा हेतु आने वाले श्रद्वालुओं की हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र में लेबर कालोनी पार्किंग पर कांवडियो का एक ग्रुप, जिसमे दो-तीन श्रद्वालु जो चलने पर असमर्थ थे, उनसे क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया कि वे सभी नीलकंठ दर्शन के लिए आये थे पर उनके ग्रुप के दो-तीन कांवडिया चलने में असमर्थ हैं और उनके पास जाने के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं है। जिस पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों को उक्त सभी श्रद्धालुओं को नीलकंठ भेजने हेतु व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये, जिस पर सभी कांवड यात्रियों को प्राइवेट वाहन के माध्यम से निशुल्क नीलकंठ जाने व वापस आने की व्यवस्था की गई। कांवडियो के ग्रुप द्वारा दून पुलिस द्वारा की गई त्वरित सहायता की प्रशांसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर और दो दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर मे की गई चोरी का सामान किया बरामद, पकडे गये आरोपियों ने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए कर ली थी भगवान के घर मे ही चोरी.!
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!
पटेलनगर क्षेत्र में हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार