*पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर अदा किया ईमानदारी का फर्ज|*
*विदेशी महिला Seowon Sheen निवासी जापान के खोये हुये iPhone-12 को सकुशल किया सुपुर्द|*
*अपना कीमती फोन पाकर विदेशी महिला हुयी पौड़ी पुलिस की मुरीद|*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों को आमजन की सहायता एवं *Victim Oriented Policing* के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक आज दिनांक 08.01.2023 को थाना लक्ष्मणझूला पर *विदेशी महिला Seowon Sheen निवासी जापान* ने सूचना दी कि उनका मोबाइल *iPhone-12 जिसकी कीमत करीब ₹ 90,000/- है,* लक्ष्मण झूला क्षेत्रान्तर्गत *कहीं खो* गया है। जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा *त्वरित कार्यवाही करते हुये अथक प्रयास से पुलिस गेस्ट हाउस को जाने वाले रास्ते* के पास से *सकुशल बरामद* कर मोबाइल उक्त *विदेशी महिला Seowon Sheen के सुपुर्द* किया गया। अपना खोया हुआ कीमती फोन पाकर Seowon Sheen ने पौड़ी पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
*पुलिस टीमः-*
• मुख्य आरक्षी दिनेश गौड़
• आरक्षी अरविन्द पुण्डीर

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग