
एक व्यक्ति निवासी बसंत कालोनी श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा चौकी श्यामपुर पर आकर सूचना दी की मेरा पुत्र उम्र 15 वर्ष जो कि श्यामपुर में कक्षा 9 में पढ़ता है और आज उसका रिजल्ट आया और रिजल्ट में कम अंक आने के कारण मेरा पुत्र बिना बताए कहीं चला गया है उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास लोगों से पूछताछ कि गई तो पता चला कि उक्त बच्चा पैदल पैदल रायवाला की तरफ जा रहा था तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो सीसीटीवी कैमरे में उक्त बच्चा पैदल पैदल रायवाला की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया ।सीसीटीवी कैमरों का पीछा करते हुए उक्त बालक को रायवाला से सकुशल बरामद किया गया है तथा उक्त बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

More Stories
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली