
मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस के द्वारा दिनांक 3 नवंबर 2023 को भैरव मंदिर लक्ष्मण झूला रोड के पास से दो व्यक्तियों को ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर UK14ER1382 पर गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है| दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 04 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्तो के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर ई रिक्शा को सीज किया गया है।
*नाम पता अभियुक्तगण*
1- विशाल पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ग्राम पुंडोरा थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी जाटव बस्ती, ऋषिकेश, देहरादून
2-जोगेंद्र कुमार पुत्र रोशन कुमार निवासी ग्राम पुंडोरा, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
*बरामदगी*
1-कुल 4 किलोग्राम अवैध गांजा
2-ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर UK14ER1382
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 विनोद कुमार, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2-कांस्टेबल दिनेश मेहर
3-कांस्टेबल कुलदीप
4-कांस्टेबल विकास कुमार
5-कांस्टेबल अभिषेक
6-कांस्टेबल विपिन कुमार

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!