
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए है।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 15-02-2026 को देहरादून रोड स्थित फ्लाई ओवर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह निवासी-गाँव नवका, पोस्ट दया छुपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, (उत्तर-प्रदेश) (उम्र-22 वर्ष) को 03 किलो 93 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे मु0अ0सं0 -68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त गांजा वो गाजियाबाद के एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
राम खेलावन सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह निवासी- गाँव नवका, पोस्ट दया छुपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, उत्तर-प्रदेश (उम्र- 22 वर्ष)
*बरामदगी:* 03 किलो 93 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 बर्षा रमोला
2- का0 मिथिलेश प्रसाद
3- का0 दिनेश कामली

More Stories
पौड़ी पुलिस की सतर्क निगरानी और नियमित चेकिंग का दिखा असर,क्षेत्र मे चल रहे अवैध परिवहन पर लगाया अंकुश,रात्रि चेकिंग के दौरान लकड़ी से लदा ट्रक किया सीज,बिना वैध कागजो के लकड़ी ले जाने वाले चालक को किया गिरफ्तार।
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए ने किया बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी !
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस,संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान,पुलिस की अलग- अलग टीमो ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु की कार्रवाई !