
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने नाबालिक लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करने तथा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार
वादिनी निवासी 14 बीघा द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी कि उनके पड़ोस में रहने वाले रेहान नाम का युवक वादिनी की 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री का लगातार पीछा करता है तथा उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने का प्रयास करता है तथा विरोध करने पर उनकी नाबालिग पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहा है ।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर *मु0अ0सं0 149/2026 धारा 78/351(3) BNS एवं 11/12 पोक्सो एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम के द्धारा विवेचना के दौरान अभियुक्त मोहम्मद रिहान पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम, निवासी गली नं. 14, गुर्जर प्लाट अमित, ग्राम गुमानीवाला, ऋषिकेश (उम्र 19 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धारा 65(2) BNS तथा 5(एल)/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया ।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
(1)- मोहम्मद रिहान पुत्र मोहम्मद मुस्तकीम, निवासी गली नं.14, गुर्जर प्लाट अमित, ग्राम गुमानीवाला, ऋषिकेश देहरादून (उम्र 19 वर्ष)
*पुलिस टीम*
1-म0उ0नि0 वर्षा रमोला
2-का0 ललित।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति