देहरादून। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक को राजस्थान चुनाव में पार्टी संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान के करौली जिले की कमान सौंपी गई है। इस जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग की ओर से उन्हें इसकी सूचना दी गई कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के मार्गदर्शन में वह भाजपा के विजय संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी निभाते हुए भाजपा के विजय संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
मैगी पॉइंट के पास लोडर जीप में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी,मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बँधी मिलने के बाद पुलिस जाँच मे जुटी.!
परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!