
देहरादून दिनांक 02 अक्टूबर 2022 (जि.सू.का), गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा एवं उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों/कार्मिकों सहित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालय के कार्मिकों, सूचना विभाग सहित उपस्थित अन्य विभाग के कार्मिकों को सत्य अंहिसा की शपथ दिलाई।
इससे पूर्व मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल कलेक्ट्रेट परिसर में शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की। इस अवसर पर मा0 सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक राजपुर खजान दास, मेयर नगर निगम देहरादून सुनिल उनियाल गामा, भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भटट् जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एंव राज्य आन्दोलनकारियों ने माल्यार्पण किया।

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!