
राजमहल नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा कर दी गई है. श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे पर खुलेंगे।बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के बाद विधि-विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि तय हुई. गाडू घड़ा तेल पिरोने की तरीख 25 अप्रैल को निश्चित की गई है.

इस मौके पर टिहरी राजपरिवार सहित श्री बद्री-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे.इस कार्यक्रम में महारानी राजलक्ष्मी, राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय मौजूद थे. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द