नैनीताल, 05 अक्टूबर।
उत्तराखंड में सरकार, व्यापारियों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान चारों धामों में यात्रियों के निर्धारित संख्या से अधिक जाने और दर्शन करने की अनुमति दे दी है।
आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट और कोविड वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट दिखा कर श्रद्धालु चारधाम यात्र कर सकते हैं।
विदित हो कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाए जाने के मामले को लेकर दायर याचिका पर आज मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में सुनवाई हुई। महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर व मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत ने सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोविड के केस बेहद कम हो चुके हैं। जिसको देखते हुए चारधाम यात्र के लिए श्रद्धालुओं की संख्या को संशोधित किया जाए। जिस पर कोर्ट ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या पर लगा प्रतिबंध खत्म कर दिया है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग