October 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गोपेश्वर में पेट्रोल पंप पर लगने वाले जाम मिली निजात

-जिला प्रशासन की पहल पर पेट्रोल पंप को किया गया शिफ्ट

-यात्राकाल में तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को मिलेगी बडी राहत

गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को इस वर्ष यात्राकाल में गोपेश्वर पैट्रोल पंप तिराहे पर जाम का सामना नहीं करना होगा। जिला प्रशासन की पहल पर कुंड तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप को पोखरी बैंड पर शिफ्ट कर दिया गया है। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को इससे बडी राहत मिलेगी।

पोखरी बैंड पर शिफ्ट पेट्रोल पंप का संचालन भी शुरू हो गया है और कुंड तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप को बंद किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन तिराहे पर भी एक नया पेट्रोल पंप निर्माणाधीन है। शीघ्र ही यह पेट्रोल पंप भी शुरू होगा।

कुंड तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप की क्षमता मात्र 20 केएल होने और तिराहे पर कम जगह होने के कारण ईधन भरवाने को लेकर खड़े वाहनों से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिससे चारधाम यात्रा पर आने जाने वाले तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटो जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लिया गया और इस समस्या के निदान के लिए गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर पोखरी बैंड पर 60 केएल क्षमता का नया पेट्रोल पंप बनाया गया है। पेट्रोल पंप पर सरकार के मानकों के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

You may have missed

Share