उत्तराखंड में ऋषिकेश में 19 मई को 4967 यात्रियों का पंजीकरण, 310 यात्री वाहनों को जारी हुए ट्रिप कार्ड…..
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित किया जा रहा है। पंजीकरण के साथ ही यात्रा मार्ग पर जाम से निजात पाने के लिए यात्री वाहनों की निकासी पर भी खास ध्यान दिया गया है।
ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में आज रविवार को कुल 4967 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि 310 यात्री वाहनों को ट्रिप कार्ड जारी किए गए। इनमें 114 बस और 196 टैक्सी-मैक्सी वाहन शामिल हैं।
यात्रा मार्ग में जाम और श्रद्धालुओं को होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण में सख्ती बरती जा रही है। आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए प्रदेश सरकार खास व्यवस्थाएं बना रही है। शनिवार को सचिव मुख्यमंत्री और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने ऋषिकेश पहुंचकर सभी व्यवस्थाएं परखीं।


More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद