
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आज पार्टी द्वारा समर्थित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
पार्टी ने दीप प्रज्वलन करके और मांगल गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान पिछली आपदाओं में जान गंवाने वाले लोगों के शोक में दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि लोगों को बांटने की राजनीति के बदले समाधान की राजनीति की जाए ।सेमवाल ने कहा कि लोगों की समस्याओं को यथासंभव हल करके उनके जीवन में राहत पहुंचा कर भी राजनीति की जा सकती है। आज राजनीतिक पार्टियों सत्ता के शॉर्टकट के लिए जाति और धर्म के नाम पर अथवा बाहरी- भीतरी, पहाड़, मैदान। कुमाऊ- गढ़वाल के नाम पर नफरत की राजनीति कर रही है। इस दौरान पंचायतों से चुनाव जीतकर आए प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
पार्टी के संरक्षक सुरेश चंद्र जुयाल ने अपील की कि अपने आसपास जहां स्कूलों में अध्यापक नहीं है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है , वहां पर आगे बढ़कर समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रयास किए जाएं।पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि पार्टी की विचारधारा सनातन पर आधारित है और इसमें किसी भी तरह के भेदभाव की कोई जगह नहीं है।इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की मनोज डोबरियाल, सरवन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन नवीन पंत तथा योगेश ईष्टवाल ने किया।समझ में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रचार सचिव विनोद कोठियाल देहरादून महानगर अध्यक्ष शशि रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, बलबीर सिंह नेगी , गुलाब सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट , सुभाष नौटियाल , बीपी नौटियाल, आदि लोग शामिल थे


More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, आगामी कुम्भ मेला क़ी सुरक्षा और सुचारु यातायात को लेकर दिये अहम निर्देश.!
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*