
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* ने महिला थाना श्रीनगर के सभागार में *चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी* की गयी। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने अवगत कराया कि जनपद के *चारधाम यात्रा रूट में बनी अस्थाई चौकिया सक्रिय होकर उनमें पूर्ण पुलिस बल तैनात* किया जा चुका है, तैनात कार्मिकों को *श्रद्धालुओं के साथ उच्चकोटि का व्यवहार* बनाए रखते हेतु बताया गया है कि *हमारे व्यवहार से पुलिस विभाग की छवि के साथ-साथ प्रदेश की छवि का श्रदालुओं के माध्यम से देशभर में एक अच्छा संदेश* जायेगा। *आपात स्थिति* में आवासीय प्रबंधन के लिये श्रीनगर में लगभग *1500-2000 यात्रियों के रुकने* के लिये स्कूल, धर्मशाला, गुरुद्वारा आदि में पूर्ण तैयारिया की जा चुकी हैं। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत *यात्रा मार्ग पर थाना/चौकियों/पुलिस वाहनों पर Frist Aid Box* रखे गये हैं तथा डॉयल-112 के वाहनों/हाईवे पैट्रोल वाहनों एवं आपदा उपकरणों को *24×7 तैयारी की हालत* में रखा गया है। साथ ही चार धाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीनगर क्षेत्र में यातायात के *सफल संचालन एवं प्रबन्धन* के लिये यातायात निरीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया गया।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा