
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं, देहरादून में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर देहरादून में कल 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। भारी से अत्यंत भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी ने जारी आदेश जारी किए हैं।

More Stories
टिहरी पुलिस की सतर्कता से एक है परिवार चार लोगो की बचाई जान,चारो लोग गंगा स्नान के दौरान बह गये थे गंगा के तेज़ बहाव मे, टिहरी पुलिस के जवानो ने अपनी जान पर खेलकर बचाई चारो की जान.!
देहरादून की विकासनगऱ पुलिस और डोईवाला पुलिस ने दिलशाद जावेद और फरीद को लाखो रुपयों के अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल. !
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त