उत्तराखंड कांग्रेस में बगावत, यहाँ हुआ सामूहिक इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद नाराजगी….
देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में जैसे ही आलाकमान ने नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की उसके बाद से कांग्रेस में बगावत के स्वर उठने लगे हैं हालात यह है कि आप तो स्तीफो के दौर भी शुरू हो गए हैं देहरादून। उत्तराखंड में हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों मिली हार के बावजूद लगता है कांग्रेस ने कोई सबक नहीं लिया है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष आदि की नियुक्ति में गढ़वाल मंडल की घोर उपेक्षा से खिन्न कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।


आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पद पर करण महारा, नेता प्रतिपक्ष पर यशपाल आर्य व उपनेता प्रतिपक्ष पर भुवन कापड़ी की नियुक्ति की गई है जिसे लेकर अब कांग्रेस में भयंकर सिर फुटव्वल हो रहा है।
दरअसल, इन बदलावों में गढ़वाल की जहां पूरी तरह से पार्टी ने उपेक्षा की है तो कुमाऊं के हिस्से सारे अहम पद आये है। ऐसे में सोशल मीडिया में भी इसे लेकर बहस तेज हो गयी है। लोगों ने इसे लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। पार्टी में क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से इस गणित पर हर कोई सवाल उठा रहा है।

More Stories
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!
NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी.!
एम्स ऋषिकेश मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।