
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
हरिद्वार के बहादराबाद के 126वे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन रावण व ऋषि कन्या वेदवती के साथ हुए संवाद की लीला का स्थानीय कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया, जिसमे कलाकारो द्वारा अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री रामलीला महोत्सव में रविवार की रात रावण जन्म से लेकर रावण अत्याचार और रावण वेदवती संवाद का मंचन किया गया। दर्शको की बढ़ी संख्या ने भगवान राम की लीला का आनंद लिया। लीला में दिखाया गया कि लंका का राजा रावण द्वारा सुंदर ऋषि कन्या वेदवती को देख कर रावण मोहित हो जाना, वेदवती को अपने वश में करने के लिए हर संभव प्रयास करना किंतु सफल न हो पाने पर वेदवती व रावण के बीच जमकर संवाद होता है।
इसी बीच रावण वेदवती को छू लेता है जिस पर वेदवती रावण को श्राप देती है कि वह मिथिलापुरी से दोबारा जन्म लेगी और उसका नाश का कारण बनेगी।रावण के अभिनय में दर्शको को मंत्र मुग्ध किया। वेदवती के अभिनय में मोनू भटनागर ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा