
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रानीपुर क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। इस परेड का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना था।
परेड में थाना क्षेत्र के कुल 06 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुए। प्रभारी निरीक्षक ने सभी की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें दोबारा किसी भी आपराधिक कृत्य में लिप्त न होने की सख्त चेतावनी दी।
सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिवर्ष नहीं, बल्कि प्रत्येक सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी संबंधित बीट अधिकारी या कर्मचारी को नियमित रूप से दें, ताकि उन पर निगरानी रखी जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
यह कदम पुलिस की अपराध नियंत्रण नीति का हिस्सा है, जिसमें सजग निगरानी और सतर्कता के माध्यम से अपराधियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही