
*कार सवार युवकों द्वारा मोबाइल और कैश लूट प्रकरण का पुलिस टीम ने किया खुलासा*
*अंधेरी रात में लिफ्ट देने के बहाने युवक से अज्ञात कार चालकों ने की थी लूट*
*युवक को धमकाकर मोबाइल से की गई थी 5000 रुपये की ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन*
पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त कार,मोबाइल व ₹18800/- नगदी सहित 02 आरोपी दबोचे
*कोतवाली रानीपुर*
रात्रि के समय बस अड्डे से लिफ्ट देकर करीब 1:30 बजे रानीपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित बाल मंदिर सेकेंडरी हाई स्कूल के पीछे मैदान में 02 कार सवार व्यक्तियों द्वारा युवक को धमकाकर 5000 रुपये की ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन करवाने तथा तत्पश्चात युवक से मोबाइल व नकदी लूट लेने के संबंध सम्बन्धी प्रकरण का कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
घटना के खुलासे के लिए जुटी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए दिनांक 19-02-2223 को सेक्टर 5 स्टेडियम के पीछे से द्वारा 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार मारूति आल्टो, लूटे गये सैमसंग मोबाइल व 18800/- नकदी के साथ दबोचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. जयदेव पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर
2. देव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी उपरोक्त
बरामदगी
1- घटना में प्रयुक्त कार मारुति अल्टो
2- लूटा गया मोबाइल सैमसंग ए-12
3- 18800₹ नकद
पुलिस टीम
1.निरी0 नरेंद्र सिंह बिष्ट
2.व0उ0नि0 आनन्द सिंह मेहरा
3-उ0नि0 नितिन चौहान
4- उ0नि0 मनोज सिरोला
5. कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी
6. कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट
7. कांस्टेबल ताजवर
8. कांस्टेबल स्वराज

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!