राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार

कोटद्वार, पौड़ी। लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद चमोली की तीनों विधानसभाओं की अतिरिक्त बीयू, सीयू व वीवीपैट मशीनों का सामान्य प्रेक्षक पीयूष समारिया, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन किया गया। एनआईसी कक्ष पौड़ी में ई.एम.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनपद चमोली के थराली, कर्णप्रयाग व बद्रीनाथ के लिए अतिरिक्त बीयू, सीयू व वीवीपैड मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन में थराली के 2 वीवीपैट, 20 सीयू, कर्णप्रयाग के 10 बीयू, 3 वीवीपैट व 30 सीयू तथा बद्रीनाथ की 10 सीयू शामिल हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डा0 आशीष चौहान ने कहा कि जनपद चमोली की तीनों विधानसभाओं के लिए अतिरिक्त बीयू, सीयू व वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। बैठक में ईवीएम नोडल अधिकारी शिवा, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल शाह, एनआईसी अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव व राजनीतिक पार्टी से शिवप्रसाद रतूड़ी, फते सिंह गुसाईं, देवानंद नौटियाल, त्रिलोक सिंह रावत सहित अन्य मौजूद थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही