
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर ने रानीखेत रोड पर टेंपो चालकों के द्वारा यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर *एमवी एक्ट के अंतर्गत कुल 16 टेंपो को सीज कर कोतवाली मे भेजा गया आप को बता दे कि पूर्व में भी रानीखेत रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास यातायात नियमों का पालन ना करने के कारण सड़क दुर्घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।
पुलिस द्वारा जनता को लगातार यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही रानीखेत रोड को *अतिक्रमण मुक्त* करवाए जाने का निर्णय लिया गया था तथा रानीखेत रोड से रेहड़ी ठेले वालों का अवैध अतिक्रमण हटाया गया था। किन्तु टेंपो चालकों द्वारा नियमों का पालन न करते हुए लगातार रानीखेत रोड पर अव्यवस्थित ढंग से टेंपो का संचालन किया जा रहा था व शहर के फुटपाथ व सड़क किनारे की जगह पर अतिक्रमण कर अवैध टेंपो स्टैंड बनाए जा रहे थे जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
रामनगर पुलिस टीम द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने एवं अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग