विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
बरसात के दृष्टिगत रक्षाबन्धन पर्व के दौरान लोगो द्वारा चौपहिया वाहनो के इस्तेमाल से यातायात का दबाव अधिक होने के दृष्टिगत मुख्य मार्गों/ बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के दिये निर्देश*
रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्गों/चौराहों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दर्शनलाल चौक, घंटाघर, एस्लेहॉल चौक, दिलाराम चौक आदी स्थानों का निरीक्षण कर बरसात के कारण बढे यातायात के दबाव को कम करने तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान रक्षा बन्धन पर्व पर लोगों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होने तथा बरसात के मौसम के दृष्टिगत चौपहिया वाहनो के अधिक इस्तेमाल की संभावना के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करते हुए यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा यातायात के दबाव वाले मार्गों व चौराहों व मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।
More Stories
प्रदेश में अवरुद्ध 359 सड़कों में से 243 को यातायात के लिए खोला गया, सड़कों की कनेक्टिविटी बहाली के लिए युद्धस्तर पर जारी है काम: महाराज
बहनों के त्यौहार में न हो दिक्कत, व्यवस्था बनाने अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक उतरे सडकों व बाजारों में, रक्षाबन्धन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने एसएसपी स्वयं उतरे सडको पर
डीजीपी उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने आपदाग्रस्त क्षेत्र हर्षिल, धराली का किया स्थलीय निरीक्षण, आपदा छेत्र मे चल रहे रेस्क्यू कार्यों का लिया जायजा,