October 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेट,विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा,

 

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से विभिन्न कार्यो हेतु शिष्टाचार भेंट की व समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की ।सांसद नरेश बंसल ने भेंट कर उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टीवीटी से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।सांसद नरेश बंसल ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किये। सांसद बंसल ने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों पर केंद्रीय मंत्री की ओर से हरसंभव सहायता और सहयोग के लिए आश्वासन दिया गया है। सांसद बंसल ने केंद्रीय मंत्री से पहाड़ी राज्य के प्रति उदारतापूर्ण रवैये के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया।

 

Share