
दिनांक 11-04-24 को वादी अभिषेक दुबे पुत्र श्रीकांत दुबे निवासी A9 आईटी पार्क थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटर साईकिल संख्या: UP 65 DV 6021 चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0स0 89/24 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को गहनता से अवलोकन करते हुए आस पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में सूचनाएं एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमित सिंह व महेंद्र कुमार को चोरी की मोटर साईकिल के साथ धोरण पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- अमित सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी मकान नंबर 88 राजीव नगर कंडोली रायपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।
2- महेंद्र कुमार पुत्र खिलाफ राम निवासी राजीव नगर कंडोली, रायपुर उम्र 19 वर्ष।
*अभियुक्त से बरामदगी:-*
1- UP 65 DV 6021
HASQVARANA SWARTPIEN ( मोटरसाइकिल)
*पुलिस टीम: -*
1- अ0उ0नि0 राजकुमार शर्मा
2- कां0 विशाल
3- कां0 प्रदीप

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द