
देहरादून की राजपुर पुलिस ने *”ऑपरेशन प्रहार”*के तहत एसओजी की मदद से जुआरियो के बड़े गैंग को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली है पुलिस ने जुआ खेलते हुए एक अमेरिकी नागरिक सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आपको याद दिला दे की वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 17/06/2026 को राजपुर पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र में हैलीपेड के पास एक घर बडे स्तर पर अवैध जुआ के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना राजपुर तथा SOG की सयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में हैलीपेड के पीछे क्रिस ज्योति स्कूल को जाने वाली रोड के बांयी ओर एक निजी मकान में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान के कमरे में 04 टेबलो में जुआ खेल रहे 01 अमेरिकन नागरिक सहित 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस, जुए में इस्तेमाल 118 चिप्स तथा 1,52,870 रुपये नगद व 41 अमेरिकी डॉलर बरामद हुये। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0स0 – 118/26 धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :–*
1- तेनजिंग निमा पुत्र छोटे निमा निवासी ग्रुप नंबर 05, हाउस नंबर 82, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 51 वर्ष
2- तेनजिन छोगे पुत्र स्व० दोरर्जी निवासी हाउस नंबर 86, सेक्टर शाक्य, तिब्बतन कॉलोनी, जनपद सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 46 वर्ष
3- पेमा वन्सु पुत्र गोम्पो वन्सु निवासी हाउस नंबर 85, ग्रुप नंबर 06, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र- 59 वर्ष
4- फूखु सिरिगं पुत्र स्वर्गीय नीरजु दोर्जे निवासी कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र- 51 वर्ष
5- सिरीगं फुसंको पुत्र स्वर्गीय सिडु तेनजिन निवासी गैम्बलिंग, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र- 41 वर्ष
6- तेनजिगं पुत्र वाण्डा निवासी गैम्बलिंग, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 53 वर्ष
7- तासी दाण्डो पुत्र गुरसे निवासी वाले, ओरेगन, यूएसए , उम्र 67 वर्ष हाल – तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून
8- ढिले फुर्सत पुत्र स्वर्गीय सोनम निवासी हाउस नंबर 18, ग्रुप नंबर 02, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
9- श्रृंग धुन्धो पुत्र स्वर्गीय ताम्डिगं निवासी तिब्बतन कॉलोनी, नालापानी, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 65 वर्ष
10- योटीन जासू पुत्र छुडुप निवासी हाउस नंबर 20, ग्रुप नंबर 02, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र- 54 वर्ष
11- धारगिल पुत्र सोनम निवासी हाउस नंबर 92, ग्रुप नंबर 01, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 65 वर्ष
12- धुन्डुप पुत्र लोपसगं चोपेल निवासी हाउस नंबर 54, ग्रुप नंबर 04, तिब्बतन कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 56 वर्ष
13- गैलसिगं पुत्र यूंडू निवासी तरला नागल, निकट हेलीपैड, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र – 47 वर्ष
*बरामदगी का विवरण –*
1- 167 ताश की गड्डी
2- 625 डाईस
3- 118 चिप्स जुए में इस्तेमाल
4- 152870 /- रुपये नगद
5- 41 अमेरिकी डॉलर
*पुलिस टीम :-*
1- नितिन लोहानी, क्षेत्राधिकारी डालनवाला
2- थानाध्यक्ष पी0डी0 भट्ट, थाना राजपुर
3- व0उ0नि0 प्रवेश रावत, थाना राजपुर
4- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
5-उ0नि0 महावीर सिंह
*एसओजी टीम:-*
1- उ0नि0 संदीप लोहान, प्रभारी SOG नगर
2- हे0का0 किरन कुमार
3- कानि0 ललित
4- कानि0 विशाल
10- का0चा0 अजब

More Stories
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान की 06 छात्राओं से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर तत्काल गठित की गईं थाना दिनेशपुर पुलिस की 03 टीमें, त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसएसपी कुम्भ मेला आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, आगामी कुम्भ मेला क़ी सुरक्षा और सुचारु यातायात को लेकर दिये अहम निर्देश.!
त्यौहारी सीजन को लेकर FDA की बड़ी कार्रवाई, देहरादून से मसूरी तक मिठाई और रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण,. आठ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे, दस्तावेज अधूरे मिलने पर प्रतिष्ठानों को नोटिस*