
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में राजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 09-07-2026 की रात्री को थाना क्षेत्र में पुरानी मजार के पास जोहड़ी रोड पर चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति करण थापा उर्फ बाबा को 01 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदि है, वह दिन के समय बंद घरो/दुकानो की रैकी कर रात्री के समय चोरी की घटनाओ को अजांम देता था तथा चोरी किये समान को बेचकर वह अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति करता था, आज भी अभियुक्त किसी घटना को अजांम देने की फिराक में घूम रहा था, इस दौरान पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के विरूद्व थाना राजपुर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है, जिस पर आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग दर्ज है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
करण थापा उर्फ बाबा पुत्र प्रेम बहादुर, निवासी अनार वाला, थाना कैंट, ,देहरादून, उम्र – 21 वर्ष।
*बरामदगी विवरण*
1- 01 देसी तमंचा
2- 02 जिंदा कारतूस
*आपराधिक इतिहास :-*
*अभियुक्त करण थापा*
1- मु०अ०स०-146/21, धारा 380 भादवि, थाना राजपुर
2- मु०अ०स०-143/22, धारा 380 भादवि, थाना राजपुर
3- मु०अ०स०- 63/23, धारा 380 भादवि, थाना राजपुर
4- मु०अ०स०- 78/23, धारा 380 भादवि, थाना राजपुर
5- मु०अ०स०-79/23, धारा 380 भादवि, थाना राजपुर
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन
2- कानि0 मुकेश
3- कानि0 राज सिंह

More Stories
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में सुनी जनसमस्याएं, जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश