
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
राजपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक के दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लियापुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस इससे पहले सात आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि कल देर रात दो आरोपियों के गुनियाल गांव में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश दी तो बदमाशों में फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल की पहचान खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कवीश और दूसरे की पहचान सहारनपुर के बेहट निवासी शान्तनु त्यागी के रूप में हुई है। मोहम्मद कवीश को गोली लगी है।बता दें कि ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी अपने साढू और एक साथी के साथ मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रहीं दो तेज रफ्तार कार पास से गुजरी। दोनों कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

More Stories
डीएम की क्यूआरटी ने घरेलु गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर छापेमारी लगातर जारी,टीम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र मे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर किये जब्त !
शादी समारोह आयोजित करने वालों को शासन ने दीं राहत ,शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र, शादी के कार्ड व आधार कार्ड के साथ शपथ पत्र संलग्न करते हुए 10 दिन पूर्व आवेदन करने पर मिल सकेगी गैस !
राजपुर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में 1 और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार