
दिनांक 16/07/24 को श्री लालू श्रेष्ठ निवासी कुठाल वाली, जोहडी थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर की पार्किंग से अज्ञात चोर द्वारा उनकी महिंद्रा XUV500 संख्या UK07DT- 8796 चोरी कर ली है, जिस पर थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आस पास के मार्गो के सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की जानकारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक 16/17-07-24 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मालसी डीयर पार्क पुल, मसूरी रोड के पास चेकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त रोहन को चोरी किये गए महिंद्रा XUV 500 ऑटोमैटिक वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- रोहन पुत्र विनोद दास ग्राम जगेरी पोस्ट श्रीकोट, नैनबाग, थाना कैंपटी, टिहरी गढ़वाल, उम्र 19 वर्ष।
*बरामदगी*
MAHINDRA XUV 500 AUTOMATIC वाहन संख्या UK07DT- 8796, *(कीमत – लगभग 20 लाख रुपये)*
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- अ०उ०नि० सर्वेश कुमार
3- हे०कां० संतोष कुमार

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश