March 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधीयो के लिए मुफीद बन रही राजधानी,डोईवाला पुलिस ने दबोचे दो चैन झपटमार,पलक झपकते ही चैन तोड़कर हो जाते थे फुर्र, मुजफ्फरनगर से देहरादून आकर कर रहे थे बिल्डिंग तोडने का काम।

नरेन्द्र गोयल (राष्ट्रीय दिया समाचार)डोईवाला

उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ ने सच ही कहा था कि मै इन अपराधियो के पेच कस रहा हू अब या तो सभी अपराधिक कार्ये मे लिप्त रहने वाले लोगो की जगह जेल होगी या फिर कब्रिस्तान बस इसी डर से इन अपराधीयो ने उतराखण्ड को धर्मशाला समझ लिया है भले ही पुलिस सत्यापन के लाख दावे कर ले लेकिन हकीकत मे पूरी इमानदारी इन सत्यापनो से कोसो दूर है वर्ना जितनी अपराधिक घटनाओ मे बहारी प्रदेशो से आये लोगो का हाथ निकल रहा है इस पर लगाम लगी होती ताजा मामला डोईवाला से आया है जहां पर दिनांक 20.08.2023 को श्री बिनोद सिंह रौथाण पुत्र मंगल सिंह निवासी सैनिक कालोनी लेन नं0-3 बालावाला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 19/8/23 को लगभग शाम के 5 बजे वादी की माता जी जो घर से मियावाला से हर्रावाला की ओर घूमने निकली थी, तभी रास्ते मे 02 अज्ञात मो0सा0 व्यक्तियो द्वारा वादी की माता जी की गले से चैन छीनकर ले गये है । शिकायतकर्ता/वादी की तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0स0 253/23 धारा 356 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया था।

*पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः-*
————————————–
गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए निजि सूचना तन्त्र को सक्रिय किये गया, पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु किये गये अथक प्रयासो के फलस्वरूप दिनांक 26.08.23 समय-19:35 बजे गणपति आपर्टमेन्ट नियर गैस गौदाम कैनाल रोड राजपुर देहरादून से अभियुक्तगण (1) साजमान कुरैशी (2) कामराम कुरैशी से वादी की माता की चेन एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद होने पर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । विवेचक द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व लूटी गयी चेन बरामद होने पर मुकदमा उपरोक्त मे विवेचना मे पाये गये तथ्यो के आधार पर धारा 356 भादवि का लोपन कर धारा 392 भादवि मे तरमीम किया गया तथा अभि0गण की गिरफ्तारी व लूटी गयी चेन की बरामदगी होने पर धारा 411/34 भादवि की बढोत्तरी की गयी। पुलिस के अनुसार ये दोनो आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले है और राजपुर रोड पर कीसी किराये के मकान मे रह रहे है प्रत्यक्ष रूप से ये लोग पुरानी बिल्डिंग तोडने का काम करते है लेकिन इस काम की आड मे ये चैन तोड़कर भागने का भी काम कर रहे थे आपने भी महसूस किया होगा कि आजकल हर गली मे एक ही तरह के सामान लेकर मोटरसाइकिल पर रख कर लाउडस्पीकर लगा कर सामान बेचने वालो की भरमार है इस बात से कतई इंकार नही किया जा सकता कि ये फेरी वाले रैकी कर सूचना अपराध करने वालो को नही देते होगे अब समय आ गया है कि उतराखण्ड पुलिस को इमानदारी से सत्यापन चलाकर इन अपराधियो को जेल मे डालना पडेगा या फिर इन सभी को वापस जाने को मजबूर करना पडेगा ।

*अभि0गण से पूछताछ का विवरण*
————————————–
दोनो अभि0गण एक ही गांव के निवासी है व दोनो ही मजदूरी/बिल्डिग तोडने का काम करते है, हम दोनो को देहरादून शहर की चप्पे – चप्पे की जानकारी है, इन दोनो की पारिवारिक स्थिति के कारण पैसो की जरूरत थी,(सोचने वाली बात है एक लाख रूपयो से उपर की बाईक होने के बावजूद भी कह रहे है कि इन्हे पेसो की जरूरत थी) हमने योजना बनायी की शाम के समय तथा भीड भाड से बचकर किसी महिला की चैन छीन कर अच्छा मोटा पैसा मिल जायेगा। हमने दिनांक 19-08-23 को मो0 सा0 NS 200 पल्सर से हम दोनो रिस्पना से होकर जब मियावाला फ्लाई ओवर से ढाल पर उत्तर रहे थे तो सर्विस रोड पर हमे कुछ महिलाये पैदल-पैदल जाते दिखायी दी थी तो हम दोनो ने मोटर साईकिल को मैन रोड से नीचे उतार कर इनका पीछा करने लगे इनमें से एक महिला काफी बुर्जुग दिखी तथा उसके गले में सोने की चेन थी, कुछ दूरी पर चल कर ये महिलाये दाहिनी और एक गली में मुड गयी तेज बारिश व अंधेरा होने वाला था तो ये बुर्जुग महिला अन्य महिलाओ से पीछे रह गयी थी, और हम दोनो ने मौका देखकर मो0सा0 को इसके पास रोका तथा कामराम नीचे उतरा और महिला को धक्का देकर जोर से उसके गले से चेन छिनकर लाया जब वह बुर्जुग महिला चिलाने लगी तो मैने मो0 सा0 को तेजी से मोडकर वहाँ से भाग कर वापस आ गये थे, कई दिन से चैन बेचने की सोच रहे थे लेकिन पुलिस की डर के कारण हम बाहर नही आये और आज रात का फायदा उठाकर चैन को बैचने हेतु भागने की फिराक में थे ।
*बरामदगी*
———————–
(1) एक पिली धातु(सोने) की चेन
(2) घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल NS-200 पल्सर सं0- UP14BS-9602
*विवरण अभियुक्त*
————————
(1) साजमान कुरैशी उर्फ चुन्नू पुत्र गुफरान अहमद निवासी वर्तमान पता गणपति आपर्टमेन्ट नियर गैस गौदाम कैनाल रोड राजपुर जनपद देहरादून स्थायी पता मौहल्ला खालापार मुज्जफरनगर उ0प्र0 उम्र- 18 वर्ष
(2) कामराम कुरैशी पुत्र स्व0 इनाम कुरैशी निवासी वर्तमान पता गणपति आपर्टमेन्ट नियर गैस गौदाम कैनाल रोड राजपुर जनपद देहरादून उम्र- 25 वर्ष

_*पुलिस टीम*_
===============
01-उ0नि0 कमलेश प्रसाद
02-हे0का0 215 देवेन्द्र सिह नेगी
03-हे0का0 दीपक सिंह नेगी
04-कानि0 1566 हंसराज
05-कानि0 रविन्द्र टम्टा

You may have missed

Share