
*अवैध हथियार के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*,
*पुलिस चैकिंग के दौरान संदिग्धता प्रतीत होने पर की गई चैकिंग पर स्कोर्पियों सवार व्यक्ति से बरामद हुआ अस्लाह*,
*अभियुक्त से 01 देशी पिस्टल हुई बरामद, र्स्कोपियों को किया सीज,*
*थाना रायवाला*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के क्रम में सभी थाना क्षेत्रो में नियमित रूप से गस्त/चैकिंग अभियान चलाकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 04/07/2025 की रात्रि मे थाना रायवाला पुलिस टीम द्वारा गस्त / चैकिंग के दौरान नेपाली फार्म तिराहे से तीन पानी पुलिया की ओर गोकुल धाम कट के पास एक यू0पी0-32 -क्यू0डी0 -3939 (स्कार्पियो) जो अँधेरे मे सूनसान जगह पर खडी थी तथा उक्त वाहन के शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन को चैक किया गया, जिसमें गाडी वैभव वर्मा पुत्र राम शंकर वर्मा बैठा था, जिसकी तलाशी लेने पर वैभव वर्मा के पास से एक अदद देशी पिस्टल बरामद हुई, अभियुक्त से देशी पिस्टल बरामद होने पर अभि0 वैभव वर्मा को गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज किया गया तथा अभियुक्त के विरूद थाना रायवाला में *मु0अ0स0 119/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम/पता अभियुक्त*
वैभव वर्मा पुत्र राम शंकर वर्मा, निवासी 548 /200, दौदा खेडा गुरूद्वारा के पास मानक नगर लखनऊ उ0प्र0, उम्र 27 वर्ष
*सीज वाहन* -यूू0पी0-32-क्यू0डी0-3939 (स्कार्पियो)
*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 आदित्य सैनी
2. अ0उ0नि0 अरूण कुमार
3 हे0का0 चन्द्र शेखर
4. का0 संदीप सैनी

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार