
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
पिछले कुछ समय से रायपुर क्षेत्र के अन्तर्गत होटलो और रेस्टोरेंटो पर शराब पीकर हुड़दंग करने की सूचना पुलिस को मिल रही थी जिसके चलते क्षेत्र के लोगो को भी काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था जिसके चलते थाना रायपुर पुलिस ने दिनांक 24/04/23 को थाना क्षेत्रों में शराब परोसने वाले होटल/ रेस्टोरेंट मालिको/ संचालकों, सार्वजनिक स्थलो में शराब पीने वालों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया अभियान के दौरान थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व में चार अलग- अलग टीमें गठित की। गठित पुलिस टीमों द्वारा मालदेवता, चुना भट्टा, सोडा सरोली थाना रोड, रिंग रोड तथा मयूर विहार क्षेत्र में अभियान चलाकर सभी होटल/ रेस्टोरेंट में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 06 होटल/ रेस्टोरेंट मालिकों को बिना लाइसेंस परमिट के शराब पिलाने पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी 06 मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों होटल रेस्टोरेंट में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 26 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर ₹8000 जुर्माना वसूला गया पुलिस द्वारा अचानक से की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र के लोगो ने भी राहत की सांस ली और पुलिस की इस कारवाई को सही ठहराया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- *विजेंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम पोस्ट ऑफिस सेंड तहसील गजा टिहरी गढ़वाल उम्र 45 वर्ष*
2- *गब्बर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी राणा गेस्ट हाउस रिंग रोड गढ़वाली कॉलोनी उम्र 40 वर्ष*
3- *ध्रुव सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी नियर सहस्त्रधारा हेलीपैड, उम्र 24 वर्ष*
4. *सुरेन्द्र डंगवाल निवासी ग्राम करौंदी पोस्ट मैंरी प्रताप नगर थाना लमगांव टिहरी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष*
5- *चतर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गली नंबर 1 वाणी विहार रायपुर उम्र 48 वर्ष*
6 *रजत भंडारी पुत्र रविंदर सिंह निवासी रायपुर विक्रम स्टैंड उम्र 23 वर्ष*
*पुलिस टीम:-*
टीम प्रभारी -थानाध्यक्ष कुंदन राम
1- वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी
हेड कांस्टेबल सतीश
कांस्टेबल भुवनेश
2- उप निरीक्षक राजीव धारीवाल, चौकी प्रभारी मालदेवता
चीता मालदेवता
3- उप निरीक्षक राजेश असवाल, चौकी प्रभारी मयूर विहार
चीता 48
4- उप निरीक्षक रमन बिष्ट
उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी
चीता 46
चीता 47
चीता कर्मचारीगण थाना रायपुर


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा