
महिला अपराधों के प्रति देहरादून पुलिस गंभीर नजर आ रही है रायपुर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालिका को 24 घंटे के अंदर किया बरामद,कर बालिका के साथ नौकरी के नाम पर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रायपुर मे दिनांक 9.10.23 को वादी द्वारा सूचना दी कि उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 17 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस संबंध में थाना रायपुर में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका को रायपुर से 24 घंटे के अंदर दिनांक 10.10.23 को बरामद किया गया। नाबालिका से पूछताछ करने पर द्वारा बताया कि उसको अभियुक्त पवन पुत्र अर्जुन लाल निवासी वाणी बिहार, रायपुर, देहरादून मूल पता कीर्ति नगर,टिहरी गढ़वाल सहस्त्रधारा रोड स्थित एक फ्लैट में नौकरी लगने के बहाने ले गया था, जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं। जिस पर विवेचना में धारा 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त पवन को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त*
पवन पुत्र अर्जुन लाल निवासी बानी बिहार रायपुर देहरादून मूल पता कीर्ति नगर, टिहरी गढ़वाल
*पुलिस टीम*
म0उ0नि0 तनुजा शर्मा
कॉन्स्टेबल मनोज
कांस्टेबल विनोद

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन