
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में स्थित होटल/ ढाबों की आकस्मिक रूप से चेकिंग कर होटल/ढाबों में शराब परोसने वाले मालिक/संचालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।
उक्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर के द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल , रेस्टोरेंट में चेकिंग हेतु पुलिस टीम गठित कर मालदेवता, शेर गढ़, सहस्त्रधारा रोड, चुना भट्टा, रिंग रोड तथा रायपुर बाजार में होटल, रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। पुलिस चैकिंग के दौरान 05 होटल/ रेस्टोरेंट में ग्राहक शराब पीते हुए पाए गए, जिस पर पांचों होटल/ रेस्टोरेंट मालिको को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। सभी पांचों संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनयम के तहत 05 अलग- अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।
*नाम पता अभियुक्त:*
1- रविंद्र पुत्र कबूल सिंह निवासी शेर की माल देवता, उम्र 26 वर्ष, थाना रायपुर
2- अनिल भट्ट पुत्र श्री सुरेश चंद्र भट्ट निवासी अपार रायपुर, उम्र 30 वर्ष
3- नीरज तनेजा पुत्र स्वर्गीय बलराम तनेजा निवासी रायपुर रोड चुना भट्टा तनेजा भवन, उम्र 34 वर्ष
4- रजत भंडारी पुत्र स्वर्गीय रविंद्र भंडारी निवासी विक्रम स्टैंड रायपुर देहरादून, उम्र 27 वर्ष
5- नितिन कुमार पुत्र श्री बृजेश कुमार निवासी 65 ऋषि नगर सहस्त्रधारा रोड, उम्र 28 वर्ष
*पुलिस टीम*-
उप निरीक्षक विनोद गोला
उप निरीक्षक प्रेम सिंह नेगी
उप निरीक्षक राजीव धारीवाल
उप निरीक्षक सुनील नेगी
उप निरीक्षक राजेश असवाल
हेड कांस्टेबल प्रदीप
कांस्टेबल करणपाल
कांस्टेबल हिमांशु
कांस्टेबल मनजीत
कांस्टेबल मनोज
कांस्टेबल विनोद
कांस्टेबल प्रदीप
कांस्टेबल बृजमोहन

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!