
अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है इसी कडी मे थाना रायपुर पुलिस ने आज बिना लाइसेंस के होटल/ढाबा/ रेस्टोरेंट में शराब पिलाने तथा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध कार्यो में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में दिनांक 21/11/23 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत मयूर विहार, बालावाला क्षेत्र स्थित होटल/ रेस्टोरेंट/ढाबा मे चैकिंग हेतु 02 पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई।
गठित टीम द्वारा मयूर विहार, बालावाला क्षेत्र में 02 होटल/रेस्टोरेंट संचालको द्धारा ग्राहकों को अपने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में शराब पिलाये जाना पाये जाने पर संचालकों को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए। अभियान लगातार जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1- हेमराज सिंह पुत्र रतिराम निवासी बालावाला, देहरादून, उम्र- 47 वर्ष
2- महाबीर सिंह रावत पुत्र सुल्तान सिंह रावत निवासी गुजरोवाली, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
*पुलिस टीम*
उ0नि0 सुनील नेगी
उप निरीक्षक राजेश असवाल
कानि0 शिवराज सिंह
कानि0 राजेश रावत
कानि0 हिमांशु कुमार
कानि0 अंकुल

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!