
दिनांक: 09-07-2024 को वादिनी श्रीमती कान्ती देवी पत्नी स्व0 श्री विजय सिंह निवासी 15 सुमन नगर राजपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र उनकी पुत्री मालती की शादी दिनांक 12-12-2021 को रोहित बिष्ट पुत्र दयाल बिष्ट निवासी मानव विहार नत्थुवावाला रायपुर देहरादून के साथ होने तथा शादी के बाद से ही पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को मांग को लेकर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच किये जाने व दिनांक 08-07-2024 को पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर वादिनी की पुत्री मालती की मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में दी गयी । वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0 259/2024 धारा 80(2) बीएनएस 2023 पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त गणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में दिनांक 11-07-2024 को मृतका के पति रोहित बिष्ट पुत्र दयाल बिष्ट निवासी मानव विहार नत्थुवावाला रायपुर देहरादून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान आज दिनांक 24.07.2024 को पुलिस द्वारा मृतका के ससुर दयाल बिष्ट पुत्र श्री पान सिंह बिष्ट निवासी मानव विहार नत्थुवाला रायपुर देहरादून व सास श्रीमती हेमा बिष्ट पत्नी दयाल बिष्ट को गिरफ्तार किया गया ।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- दयाल बिष्ट पुत्र श्री पान सिंह बिष्ट निवासी मानव विहार, नत्थुवाला, रायपुर, देहरादून
2- श्रीमती हेमा बिष्ट पत्नी दयाल बिष्ट निवासी मानव विहार, नत्थुवावाला, रायपुर, देहरादून
*पुलिस टीम*
1. उ०नि० कमलेश प्रसाद गौड
2. अ०उ०नि० सुनील रावत
3. कानि० किशन पाल
4. म०हे०का० दमयन्ती

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश