
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के क्रम में रायपुर पुलिस द्वारा दिनांक 01.01.2024 को लाडपुर सुन्दरवाला तिराहा के पास से एक व्यक्ति नितिन नैथानी को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से सट्टे की धनराशि 5400/ – रुपए नगद व सट्टा पर्ची बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर पर 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- नितिन नैथानी पुत्र श्री जयप्रकाश नैथानी निवासी 163 कैलाश विहार लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून उम्र – 40 वर्ष।
*बरामदगी*
1- नगदी 5400/-रुपये
2- सट्टे की सामग्री (पेन, डायरी)
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 प्रशिक्षु भूपेन्द्र सिंह
2- कानि0 विनोद कुमार
3- कानि0 प्रदीप कुमार

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!