
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देवभूमी को नशामुक्त करने के लिए उतराखंड पुलिस नशा तस्करो पर पैनी नजर बनाये हुए है इसी क्रम में रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चेकिंग ले दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरूद्वारा नानकसर के पास से 01 अभियुक्त जसवीर को 540 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*पूछताछ का विवरण* –
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कालसी का रहने वाला है तथा पिछले कुछ समय से देहरादून में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहा है। देहरादून में चरस की अधिक मांग होने तथा अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए अभियुक्त पहाडी क्षेत्रों से चरस सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून में थोडी-2 मात्रा में नशे के आदि व्यक्तियों को मंहगे दामों में सप्लाई करता था, जिसके एवज में उसे अच्छी कीमत आसानी से मिल जाती थी।
*नाम पता अभियुक्त*
जसवीर तोमर पुत्र श्री टीकम सिंह तोमर निवासी ग्राम बीनो, पो0ओ0 बिरमोऊ, थाना कालसी, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
*बरामदगी*
540 ग्राम अवैध चरस
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी
2- कानि0 प्रदीप कुमार
3- कानि0 मनोज कुमार
4- कानि0 प्रदीप नेगी

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग