गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बारिश आफत बन कर बरस रही है। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाइवे तीन स्थानों पर बंद हो गया था, वहीं जोशीमठ-मलारी हाइवे तमक नाले के पास मलवा आने से अवरूद्ध हो गया है तथा कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग भी आमसोड और हरमनी के पास अवरूद्ध हो रखा है। जबकि बदरीनाथ हाइवे पातालगंगा में खोल दिया गया है। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के सुभाषनगर में मलवा आने से दो वाहन दब गये है।
आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाइवे पातालगंगा, पागलनाला, गुलाब कोटी के पास मलवा आने से अवरूद्ध हो गया था। पातालगंगा में मलवा हटा कर यातायात सुचारू कर दिया गया है जबकि पागलनाला और गुलाबकोटी के पास मलवा हटाने का कार्य जारी है।
वहीं दूसरी ओर जोशीमठ-मलारी हाइवे पर तमकनाले में भारी मलवा आने से राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है जबकि कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग भी हरमनी और आमसोड में अवरूद्ध चल रहा है। जिसे खोलने का कार्य भी जारी है। इधर जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप सुभाषनगर में सड़क के किनारे खड़े दो वाहनों के उपर मलवा आने से वाहन दब गये है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह